Sunday, January 27, 2019

GSSS DHOOLGARH GULDEHRA : At a Glance

MONTHWISE DISTRIBUTION OF SYLLABUS and Blue Print (2018-19) for 9th to 12th

MONTHWISE DISTRIBUTION OF SYLLABUS (2018-19) for 1st to 8th Classes

BSEH: Date-sheet:- Secondary,Sr.Secondary(Academic/Open School Regular/Re-appear) Examination March 2019

Subject wise Students Strength as on 27.01.2019

Students Strength Category wise 31.12.2018


School Principal : Sh. Daya Singh Swami


Republic Day 26.01.2019






National Voter Day 25.01.2019


             राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय धूलगढ़ गुलडेहरा में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया| विद्यालय के प्राचार्य दया सिंह स्वामी ने बताया की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है जहां पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाए जाते है| भारत में सार्वभौमिक मताधिकार दिया हुआ है| इस अवसर पर अनिल सैनी, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्ष 2011 में मनाया गया था। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है कि क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी| राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोगों में अपने मत के प्रति जागरूकता पैदा करना है| भारतीय संविधान में 1989 में 61वा संशोधन किया गया और 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर सभी को वोट का अधिकार प्रदान किया गया| अपना वोट बिना किसी दबाव के, जाति, धर्म, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से योग्य उम्मीदवार को दे| भारतीय निर्वाचन आयोग  ने नागरिकों की सुविधा के लिए  वोट की जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री न० 1950 जारी किया हुआ है| इस अवसर पर सभी अध्यापको और विद्यार्थियों को मतदाता शपथ भी दिलवाई गई|
·        इस अवसर पर संदीप सांगवान, मनजिन्द्र सिंह, संजय राठी,हिमांशु, हरजीत, मायाराम, अशोक अरोड़ा, बिपेंद्र, मिनाक्षी शर्मा, साजन, किरन, प्रोमिला, उर्मिला, गीता, रूचि, प्रदीप, रमेश आदि शिक्षक उपस्थित रहे